भागलपुर, जनवरी 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बड़हिया प्रखंड के खुटहा गांव में शुक्रवार को आईटीसी मिशन सुनहरा कल प्रवाह के माध्यम से शुक्रवार को एकदिवसीय क्षेत्रीय परिभ्रमण का आयोजन किया गया। परिभ्रमण में छह गांव कल्याणपुर, लाल दियारा, बीहट टोला, जयंती गांव, चेतन टोला एवं खुटहा के कुल 30 किसान नवनिर्मित तालाब के किनारे बैठक किया। जिसमें किसान सलाहकार दिलीप कुमार ने शून्य जुताई के माध्यम से की गई गेहूं में सिंचाई प्रबंधन एवं कीट प्रबंधन के साथ तालाब निर्माण की विशेषता के बारे में किसान से चर्चा किया। कृषि वानिकी के बारे में भी बताया। सभी प्रक्षेत्र भ्रमण में शामिल किसान को नवनिर्मित तालाब दिखाया गया। किसान के साथ शून्य जुताई खेत परंपरागत विधि से लगाए गए गेहूं के फसल का खेत एवं शून्य जुताई से लगे खेत को दिखाकर दोनों में अंतर बताया गय...