भागलपुर, मई 3 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: रविवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन लखीसराय जिला कमिटी की बैठक केआरके मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेविका विभा कुमारी ने की, जिसमें बड़ी संख्या में सेविका और सहायिकाओं ने भाग लिया। बैठक में आंगनबाड़ी कर्मियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा पिछले पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं होना रहा। कर्मियों ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने के कारण वे भुखमरी की स्थिति में पहुंच गई हैं। यूनियन ने मांग की कि लंबित मानदेय का अविलंब भुगतान किया जाए और हर माह की दो तारीख तक नियमित रूप से राशि खातों में भेजी जाए। यह भी पढ़ें- लखीसराय: मिड डे मील रसोइयों ने उठाया मानदेय का मुद्दा, 26 हजार रुपये मासिक भुगता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.