भागलपुर, मई 10 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अशोक धाम रोड में बीएड कॉलेज के आगे निर्मित यात्री शेड लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। खासकर सावन महीने, बरसात और तेज धूप के दौरान यह यात्री शेड श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को बड़ी राहत दे रहा है। अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब रुकने और विश्राम करने की बेहतर सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में किस कार्य करने के दौरान अगर बारिश हो गई तो उन्हें भी बारिश से बचने का साधन मिल जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अशोक धाम मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सावन महीने में यहां भक्तों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। पहले लोगों को बारिश और धूप में काफी परेशानी होती थी, लेकिन यात्री शेड बनने के बाद अब लो...