लखीसराय: अवैध शराब जब्त दो लोगों पर करवाई
भागलपुर, अगस्त 11 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों से कुल 35.500 लीटर चुलाई शराब बरामद की। इस दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। उत्पाद अवर निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। पहली कार्रवाई चनान थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में की गई। यहां से गरीब पासवान, पिता स्व. नरेश पासवान, निवासी महेशपुर, थाना चानन, जिला लखीसराय को 5.500 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई किऊल रेलवे स्टेशन के समीप की गई। यहां से जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी बैदा बेसरा, पिता झरी बेसरा को 30 लीटर चुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.