भागलपुर, मार्च 31 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी बिशनपुर के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान अवैध रूप से बालू लोड कर बिक्री के लिए ले जाए जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि इलाके में अवैध बालू का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सक्रिय हुई और गश्ती के दौरान संदिग्ध ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए चालक की पहचान सोनू कुमार, पिता आजाद मंडल, निवासी गढ़ी बिशनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्...