भागलपुर, अप्रैल 17 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: शहर में फुटपाथ अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद और कवैया थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया, लेकिन इस दौरान प्रशासन के आग्रह का दुकानदारों पर खास असर देखने को नहीं मिला। कई स्थानों पर दुकानदार कार्रवाई के दौरान भी सामान हटाने के बजाय दुकानदारी में ही व्यस्त नजर आए, जिससे अभियान को सफल बनाने में अधिकारियों और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अभियान का नेतृत्व नगर परिषद के कर्मचारी वीरेंद्र कुमार कर रहे थे, जबकि कवैया थाना पुलिस की टीम भी सहयोग में तैनात रही। अभियान के दौरान नगर परिषद द्वारा टोटो के माध्यम से अतिक्रमण हटाने को लेकर जागरूकता की घोषणा भी की जा रही थी, लेकिन इसका दुकानदारों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। पचना रोड मोड़ तक किसी तरह प्रशासन ने फुटपाथ से दुकानों को हटवाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.