भागलपुर, मार्च 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने में जीविका दीदियां अहम भूमिका निभा रही हैं। इसी कड़ी में लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत कवादपुर पंचायत के डिगरी गांव की निवासी अजमेरी खातून अपने सराहनीय कार्यों के कारण क्षेत्र में एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरी हैं। बतौर सीएनआरपी (स्वास्थ्य एवं पोषण) अजमेरी खातून पिछले चार वर्षों से गांवों में स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को लेकर जन-जागरूकता अभियान चला रही हैं। रैली, बैठक और गृह भ्रमण के माध्यम से वे गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के साथ-साथ किशोरियों को पूरक आहार, स्तनपान, संतुलित आहार, खाद्य समूह, सुरक्षित प्रसव, दवा, टीकाकरण तथा अन्नप्राशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार जागरूक कर रही हैं। उनके प्रयास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.