भागलपुर, जून 21 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), लखीसराय के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालय कर्मियों एवं आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी माध्यम है। उन्होंने सभी से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- किशनगंज: योग अपनाने एवं नशामुक्त जीवन जीने का ...