भागलपुर, मई 29 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिले के युवा कलाकारों के लिए बड़ी सौगात के रूप में अटल कला मंच का निर्माण तेजी से अंतिम चरण में पहुंच गया है। शहर के बलगुदर संग्रहालय से अशोक धाम जाने वाले सड़क पर करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अत्याधुनिक सभागार के तैयार होने के बाद जिले के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा और आधुनिक मंच मिलेगा। भवन निर्माण विभाग, भवन कार्य प्रमंडल लखीसराय की ओर से कराए जा रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य अब लगभग पूरा होने की स्थिति में है। जानकारी के अनुसार लखीसराय जिला मुख्यालय में मॉडल नक्शा पर आधारित 630 क्षमता वाले आधुनिक सभागार का निर्माण कराया जा रहा है। इस अटल कला मंच में एक साथ लगभग 630 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। सभागार को आधुनिक ऑडियो और वीडियो तकनीक ...