लखीसराय:मकान जनगणना कार्य अंतिम चरण में, आज होगा डाटा अपलोड
भागलपुर, मई 29 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिलेभर में चल रहा मकान जनगणना कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रशासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सभी प्रगणकों, सुपरवाइजरों एवं संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा डाटा फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिला प्रशासन का दावा है कि जल्द ही 100 प्रतिशत डाटा अपलोड का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार जिले के सभी नगर परिषद क्षेत्रों एवं प्रखंड मुख्यालयों के कुल 10 कार्यालयों में मकान जनगणना से संबंधित कागजात, नगरी नक्शा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा किए जा रहे हैं। इन कार्यालयों में कर्मियों की तैनाती कर डाटा सत्यापन एवं अपलोडिंग का कार्य लगातार जारी है। शनिवार तक जिले के सभी मकानों का अंतिम आंकड़ा पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासनिक अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.