लखीसराय:एकमुश्त समाधान योजना को लेकर ईंट-भट्ठा संचालकों की बैठक
भागलपुर, सितम्बर 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। ईंट-भट्ठा संचालकों के बकाया खनन राजस्व के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू 'एकमुश्त समाधान (वन टाइम सेटलमेंट) योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिले के सभी ईंट-भट्ठा स्वामियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक का उद्देश्य बैठक का आयोजन खनन विकास पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा किया गया। बैठक में खनन विकास पदाधिकारी ने ईंट-भट्ठा संचालकों को एकमुश्त समाधान योजना के प्रावधानों एवं इससे मिलने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी। संचालकों को बताया गया कि योजना के तहत पात्र बकाया राशि का निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अंदर भुगतान करने पर ब्याज की राशि माफ किए जाने का प्रावधान है।
बकाया राशि का समाधान बैठक के दौरान विभाग की ओर से सभी ईंट-भट्ठा स्वामियों को अपनी बकाया राशि की स्थिति की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.