लखीसराय, पटना के बाद कटिहार में भी हादसा, सोमवारी पर नहाने गए तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत
कटिहार, अगस्त 17 -- बिहार के कटिहार में सावन की तीसरी सोमवारी पर पवित्र स्नान कर जल भरने गये तीन बच्यों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। जिले के फलका थानाक्षेत्र के मोरसंडा गांव के समीप बहने वाली बरंडी नदी के कमला धार में सुबह स्नान करने और जलभरने के लिए नदी में छह बच्चे डूबने लगे। उनमें से तीन को बचा लिया गया जबकि तीन की मौत डूबने से हो गयी है। मरने वालों में अमन कुमार (10), दिव्यांशु कुमार (9) और सत्यम कुमार (13) शामिल है। इसमें अमन कुमार और दिव्यांशु कुमार आपस में चचेरे भाई है। जबकि सत्यम कुमार पड़ोस का है। ग्रामीणों ने बताया कि कमला धार के किनारे शिव मंदिर है। सोमवार को जल चढ़ाने के लिए ग्रामीण पहले धार में स्नान करते है। फिर जल भर कर शिव मंदिर में चढ़ाते है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जल भरने के लिए नदी में उतरे एक बच्चा जब डूबने लगा त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.