लखीमपुर से लापता छात्रा का होटल में फंदे से लटका मिला शव
लखनऊ, मई 28 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखीमपुर से लापता छात्रा गुंजन मिश्रा (25) का शव गुरुवार को चारबाग स्थित होटल मिलन में फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। होटल कर्मियों की सूचना पर पहुंची नाका थाने की पुलिस दरवाजा तोड़कर फंदे से शव को उतारा। घटना की जानकारी पर पहुंचे गुंजन के भाई ने जांच की मांग की है। गुंजन की गुमशुदगी लखीमपुर के सदर थाने में दर्ज थी।
छात्रा की पहचान इंस्पेक्टर नाका अभिनव वर्मा के मुताबिक गुंजन लखीमपुर खीरी जनपद के महेवागंज की रहने वाली है। वह दो दिन से चारबाग स्थित होटल मिलन में रुकी थी। गुरुवार सुबह देर तक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर रूम सर्विस के कर्मचारी काफी देर तक खटखटाते रहे। कोई उत्तर न मिलने पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस टीम पहुंची वीडियो रिकार्डिंग कर दरवाजा तोड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.