लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच लखीमपुर रेड व लखीमपुर ग्रीन के बीच हुआ। लखीमपुर रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 40 ओवर में 256 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक रन रूमान बेग ने 66 व कुमार विशेष ने 52 रन बनाए। सुजान अवस्थी ने 50 रन बनाए। लखीमपुर ग्रीन की ओर अभिषेक कुमार ने दो विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीमपुर ग्रीन की टीम 40 ओवर में सात विकेट खोकर 153 रन बनाए। धर्मवीर ने सबसे अधिक रन बनाए। लखीमपुर रेड की तरफ से उपेंद्र कुमार मौर्य ने तीन विकेट हासिल किए। लखीमपुर रेड 103 रन से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बेस्टमैन का भी पुरस्कार रूमान बेग को दिया गया। बेस्ट बोलर श्वेतार्क पटेल रहे। फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार...