लखीमपुरखीरी, मई 26 -- लखीमपुर, सोमवार की आधी रात को जिले में आए भीषण अंधड़ ने ग्रामीण इलाकों में जमकर उथल पुथल मचाई है। तेज आंधी के कारण जहां पचासों पेड़, बिजली के खंभे और तार गिर गए, वहीं आंधी में फंसकर एक किसान की मौत हो गई। इसी दौरान एक पूरा गांव आग की लपटों में जलकर खाक हो गया। तूफान के बाद से ही समूचे ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। पसगवां और मैगलगंज थाना क्षेत्र में आंधी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। यह भी पढ़ें- आंधी व ओलावृष्टि से लीची और आम को भारी क्षतिकिसान की मौत पसगवां के जसमढ़ी गांव में 50 वर्षीय किसान रणवीर सोमवार रात अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान अचानक आए भीषण तूफान में वह वहीं फंस गए। आंधी के खौफ और बिगड़ते मौसम के बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते...