लखीमपुर में सिखों के धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी मामले में कार्रवाई की मांग, एक आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, अक्टूबर 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता: अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह ने लखीमपुर में सिखों के धार्मिक ग्रंथ के साथ बेअदबी मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और लखीमपुर के पुलिस साधिकारियों से बात की। परविंदर ने अधिकारियों से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जरूरी कार्रवाई करके क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए। पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि इस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका और अन्य के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आयोग एक अनुशंसा पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजेगा। इसमें मांग की जाएगी कि सिख धर्म के पवित्र धार्मिक ग्रंथों, धार्मिक प्रतीकों एवं आस्था से जुड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.