लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- लखीमपुर । घरेलू गैस संकट को लेकर बुधवार को लखीमपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता गले में कंडे की माला पहनकर जिला कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ से नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडर की लगातार कमी और बढ़ती कीमतों को केंद्र सरकार की नाकामयाब नीतियों का नतीजा बताया। प्रदर्शन से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने लोहिया भवन पर बैठक की, जहां गैस संकट समेत कई स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद वे जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर हमला कर रही है, और गैस संकट आम आदमी की चुल्हे‑ चौके की ज़िंदगी में मुश्किलें बढ़ा रहा है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन विरोध पूरी तरह शांतिपू...