लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- जिले में संस्कृत यूपी बोर्ड की पूर्व मध्यमा द्वितीया और उत्तर मध्यमा द्वितीया परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और विद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व मध्यमा द्वितीया (कक्षा 10) में कुल 120 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 100 ने परीक्षा दी, जबकि 20 अनुपस्थित रहे। शिशु सुधारक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सिंगाही के विवेक कुमार ने 700 में 584 अंक 83.42 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। श्री राधा रमन संस्कृत माध्यमिक विद्यालय फरेदा मोहम्मदी के जसवीर सिंह ने 566 अंक 80.85 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- संस्कृत शिक्षा परिषद परीक्षा: 91.03 फीसदी पास इसी विद्यालय के दर्शन सिंह ने 558 अंक 79.71 प्रतिशत पाकर तृतीय स्थान हासिल कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.