लखीमपुर में शुरू हुआ एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- लखीमपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड में बुधवार को 26 यूपी बटालियन एनसीसी, लखीमपुर द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी 215 का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन शिविर कमांडेंट कर्नल चित्र सैन ने किया। दस दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के विभिन्न जिलों के 13 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 500 से अधिक सीनियर डिवीजन एवं सीनियर विंग एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर के प्रथम दिन कैडेटों का आगमन हुआ, जिसके बाद उनकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराई गई। सभी प्रतिभागियों की बायोमेट्रिक एवं ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की गई तथा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसके बाद प्रशिक्षण और आवास व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कैडेटों को अल्फा, ब्रावो, चार्ली एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.