लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता कैबिनेट ने उप्र बायो प्लास्टिक नीति-2024 के तहत बलरामपुर चीनी मिल प्राइवेट लिमिटेड को लखीमपुर में औद्योगिक इकाई स्थापित करने की अनुमति प्रदान की है। कंपनी को लेटर आफ कंफर्ट प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बलरामपुर चीनी मिल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2800 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। औद्योगिक इकाई के लिए पूंजीगत सब्सिडी, स्टांप सब्सिडी, स्टांप ड्यूटी समेत अन्य छूट प्रदान की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...