लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत लगातार बनी हुई है, इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोग सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई स्थानों पर स्थिति यह है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल पूरी तरह समाप्त हो चुका है, जबकि जहां उपलब्ध है वहां भी सीमित मात्रा में ही दिया जा रहा है। कई टंकियों पर ग्राहकों को अधिकतम 200 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। इससे उन लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें लंबी दूरी तय करनी होती है। यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से पेट्रोल-डीजल की किल्लत? संजय सेतु पर डायवर्जन ने बढ़ाई चिंता, कई जिलों के पंप सूखे ऐसे में उन्हें बार-बार पंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पेट्रोल पंप संचालक भी मज...