संवाददाता, अप्रैल 27 -- लखीमपुर खीरी में शनिवार की आधी रात बाइक से घर लौट रहे दंपति को बेकाबू थार ने रौंद डाला। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। इसी बाइक पर सवार युवक की भाभी का भी इलाज चल रहा है। उधर हादसे को अंजाम देने वाला थार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। उधर, हादसा करने वाली थार किसी भाजपा नेता के पारिवारिक सदस्य की बताई जा रही है। थाना हैदराबाद क्षेत्र के कोरैया बगहा गांव निवासी 35 वर्षीय सतेंद्र कुमार 32 वर्षीय पत्नी सरिता देवी व भाभी मैना देवी पत्नी राम नरेश के साथ बाइक से महोली एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब दो बजे भीखमपुर चौराहे पर उनकी बाइक को थार चालक ने सीधी टक्कर मार दी।थार ने बाइक सवार दंपति को कुचला बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज...