लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- समाजवादी पार्टी की सिख सामाजिक न्याय यात्रा बुधवार को लखीमपुर पहुंची। यात्रा सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर की अगुवाई पलिया, श्रीनगर, मोहम्मदी और गोला विधानसभा से होकर लोहिया भवन आई थी। यात्रा 20 अप्रैल को पलिया विधानसभा 21 अप्रैल को गोला व श्रीनगर विधानसभा 22 अप्रैल को विधानसभा मोहम्मदी से होकर जिला मुख्यालय आई। राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि यह यात्रा पीलीभीत से शुरू होकर 15 जिलों का भ्रमण करते हुए सिख समाज को एकजुट करने का काम करेगी और इसका समापन लखनऊ में होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य पीडीए में सिख समाज की भागीदारी मजबूत करना है, साथ ही समाज की लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। सिख समाज की ओर से 1984 से गुरुद्वारे के लिए भूमि की मांग की जा रही है। इसके अलावा 50 वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.