लखीमपुर दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता
लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखमीपुर खीरी में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि लखीमपुर खीरी में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथही प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.