लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में लखीमपुर ग्रीन व लखीमपुर यलो के बीच मैच हुआ। लखीमपुर ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 170 रन बनाए। सर्वाधिक अनिकेत नाथ तिवारी ने 54 रन नाबाद, पीयूष नाग ने 26 रन, अंश शुक्ला ने 25 रन बनाए। लखीमपुर यलो की ओर सनी सिंह ने तीन विकेट, आदित्य कुमार व सक्षम मिश्र ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीमपुर यलो की टीम 25 ओवर में 134 बनाकर ऑल आउट हो गई। परमवीर सिंह ने 42 और मो. वासिफ ने 31 रन बनाए। लखीमपुर ग्रीन की तरफ से सूर्यांश वर्मा ने तीन विकेट, प्रखर श्रीवास्तव व पवन कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अनिकेत नाथ तिवारी को दिया गया। मैच के दौरान अभिषेक शुक्ला, विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.