लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- नगर पालिका लखीमपुर और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन-2 का आयोजन 15 से 23 दिसंबर तक किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने की। उन्होंने बताया कि इस बार खेल महोत्सव का मुख्य आयोजन स्थल विलोबी मैदान तय किया गया है, जहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मैदान की साफ-सफाई, समतलीकरण और अन्य व्यवस्थाएं तेज़ी से कराई जा रही हैं। प्रेस वार्ता में सदर विधायक योगेश वर्मा, ईओ संजय कुमार, क्रीड़ा भारती के कपिल श्रीवास्तव, जेई समरा सईद सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि खेल महोत्सव का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को म...