लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई 26 को
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- सुप्रीम कोर्ट 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले से जुड़ी एक याचिका पर 26 अक्तूबर को सुनवाई कर सकता है। इस मामले में कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को ट्रायल चलाने के लिए एक नया सरकारी वकील नियुक्त करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 5 अक्तूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से यह भी कहा था कि वे पीठासीन अधिकारी के खिलाफ लगे आरोपों पर जल्द कार्रवाई करें। इन आरोपों के अनुसार, अधिकारी ने कई मामलों को खुद के पास ट्रांसफर कर लिया था और आरोपियों को बरी कर दिया था। 3 अक्तूबर 2021 को, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.