संभल, फरवरी 23 -- थाना क्षेत्र के गांव मिठनपुर के पास बीएसएनएल की फाइवर केबिल बिछा रहे लखीमपुर खीरी निवासी मजदूर की हत्या मामले में तीन दिनों बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। जनपद लखीमपुर खीरी के ईसानगर थानांतर्गत गांव मिसरी निवासी ओमकार (29) पुत्र शंभू भी गांव मिठनपुर बांध के पास शुक्रवार दोपहर अपना फावड़ा रखकर खाना खाना खा रहा था। इसी दौरान अचानक अलीगढ़ जिले में दादों थाना क्षेत्र गांव आटा निवासी राजबहादुर ने मजदूर ओमकार की उसके सिर में फावड़े से वार कर हत्या कर दी थी। तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दिए जाने से पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...