लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- रायल प्रूडेंस डिग्री कालेज मैदान पर चल रही अंडर 16 स्व. अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में लीग मुकाबला टीपीआरएस अकादमी व लखीमपुर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर टीपीआरएस क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर खेलकर आठ विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। लखीमपुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से सर्वाधिक रन प्रांज्वल ने 70 रन व तनय रस्तोगी ने 48 रन बनाए। टीपीआरएस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मानस मिश्र व अमन ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीपीआरएस क्रिकेट अकादमी 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीपीआरएस क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए राघव ने 27 रन व मो. सैफ ने 15 रन बनाए। लखीमपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से हार्दिक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.