लखीमपुर के स्वरित तिवारी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग ताइक्वांडो प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 20 -- लखीमपुर, संवाददाता। खीरी के खिलाड़ी स्वरित तिवारी का चयन अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए टीम इंडिया में हुआ है। महाराष्ट्र के पुणे स्थित छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्ल्ड ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में 20 से 26 नवंबर तक पहली बार अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें 18 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। स्वरित तिवारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खीरी में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर शोभ्रांशो तिवारी के पुत्र हैं। इस प्रतियोगिता में श्रावस्ती जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन भी इंडिया ताइक्वांडो कमेटी की ओर से प्रतियोगिता के लिए किया गया है। लखीमपुर खीरी के स्वरित तिवारी भी को भी इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए ताइक्वांडो की टीम में शामिल किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.