लखीमपुर के लिए चले 'बाहुबली' की काशी में एंट्री
वाराणसी, सितम्बर 29 -- वाराणसी, हिटी। चार महीने पहले ओडिशा से लखीमपुर के निकले 'बाहुबली' के 'कदम' सोमवार को काशी की धरती पर पड़े। उसे देख हर कोई अवाक था। उनकी जुबां से सिर्फ यही निकला-'आरंभ है...प्रचंड है।' भला ऐसा हो भी क्यों न? उसे रास्ता देने के लिए न केवल मोहनसराय हाइवे का फुट ओवरब्रिज तोड़ना पड़ा, बल्कि कटरिया (रामनगर) और टेंगरा मोड़ के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन आधे घंटे शटडाउन करनी पड़ी। 'बाहुबली' की चाल का क्या कहना...माशाल्लाह! अनुमान है कि यह मंगलवार को मोहनसराय चौराहे पर पहुंचेगा। दरअसल, दो सौ टन वजनी और 308 पहियों वाले ट्रेलर पर चल रहा विशालकाय बॉयलर चर्चा-ए-खास में है। वाराणसी में 'बाहुबली' के एंट्री की कानोकान खबर हर किसी को हो गई। पता चला कि वह डाफी टोल प्लाजा से पहले लौटूवीर पुलिया पर खड़ा है। बस, फिर क्या? लोगों ने उस ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.