शाहजहांपुर, मार्च 28 -- खुटार। खुटार क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे मिले अज्ञात शव की सात दिन बाद पहचान हो गई। मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी के थाना खीरी क्षेत्र के गांव कुर्रेयाऑल निवासी भोलानाथ (38) के रूप में हुई है। भोलानाथ 20 मार्च को घर से काम के लिए निकले थे और वापस नहीं लौटे। 26 मार्च को सेहरामऊ उत्तरी रेलवे स्टेशन और अकेला हाल्ट के बीच गांव बाजपुर मुजफ्ता के पास उनका क्षत-विक्षत शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया था, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। सोशल मीडिया पर जानकारी फैलने के बाद परिजन शुक्रवार को खुटार थाने पहुंचे और बाद में शाहजहांपुर आकर शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, भोलानाथ रुद्रपुर-काशीपुर क्षेत्र में एक कंपनी में काम करते थे। आशंका जताई जा रही है कि वह चलती ट्रेन से गिर गए होंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.