लखनऊ, जून 24 -- डीएफओ के साथ तैनात पीएसी के जवान का स्थानांतरण कराने के एवज में 12 हजार रुपए की रिश्वत मांगने एवं रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार डीएफओ लखीमपुर के लिपिक विक्रांत सिंह नेगी की जमानत अर्जी को भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश ने खारिज कर दिया।अदालत में अभियोजन की ओर से बताया गया कि मामले की शिकायत पीएसी के सिपाही इंदल सिंह ने प्रभारी निरीक्षक एंटी करप्शन को की थी कि वह पीएसी का सिपाही है। वर्तमान में दुधआ नेशनल पार्क में डीएफओ के अधीन तैनात है। आरोप लगाया गया है कि उसका परिवार मुरादाबाद में रहता है। उसकी पत्नी की तबीयत खराब रहती है। लिहाजा वादी ने अपना स्थानांतरण महेश पुर पोस्ट पर करने के लिए डीएफओ के लिपिक विक्रांत सिंह नेगी को 25 अप्रैल 2026 को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोपी लिपिक विक्रांत नेगी ने वादी का स्थानांतरण कराने ...