रुद्रपुर, मार्च 17 -- नानकमत्ता, संवाददाता। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी नानकमत्ता की बैठक में लखीमपुर में इंद्रजीत कौर के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की गई। मंगलवार को कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता और महासचिव अमरजीत सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैगलगंज की चौकी औरंगाबाद क्षेत्र स्थित ग्राम जहाननगर में कालीचरण यादव की गुमशुदगी के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि धर्म सिंह की पत्नी लखविंदर कौर, बेटे परमजीत सिंह और बेटी इंद्रजीत कौर के साथ कथित रूप से की गई बर्बरतापूर्ण मारपीट और उत्पीड़न की घटना अत्यंत निंदनीय है। इस मामले को लेकर सिख समाज में व्यापक रोष व्याप्त है। बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरुद्वारा प्रबं...