जहानाबाद, मार्च 31 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी हुलासगंज मुख्य सड़क पर लखावर पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार के दोपहर बाइक सवार महिला महिला घायल हो गई जिसे प्राथमिक इलाज को लेकर घोसी पीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल महिला का नाम रीना देवी है जो घोसी थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा गांव का निवासी बताया गया है। घटना के संदर्भ में प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपना गांव लौट रहे थे तभी लखावर पेट्रोल पंप के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज को लेकर घोसी पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सक ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.