घाटशिला, मार्च 24 -- डुमरिया। जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित लखाईडीह गांव में आयुर्वेद और हर्बल खेती को लेकर नई उम्मीद जगी है। यहां रांची के आयुर्वेद हर्बल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. कर्ण राजहंस ने गांव का दौरा कर क्षेत्र की प्राकृतिक संपदाओं और जड़ी-बूटियों की संभावनाओं का गहन अध्ययन किया। इस संबंध में बीते सप्ताह नई दिल्ली में हुए आयुर्वेद एवं हर्बल खेती से जुड़े प्रतिष्ठित विशेषज्ञों और उद्यमियों के साथ अहम बैठक में ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू भी शामिल हुए थे। उन्होंने विशेषज्ञों को लखाईडीह और आसपास के क्षेत्रों का दौरा करने का आग्रह किया था। जिसके परिणामस्वरूप यह पहल साकार हो सका। दौरे के दौरान डॉ. राजहंस ने जड़ी-बूटियों का निरीक्षण किया और उनके संरक्षण और वैज्ञानिक शोध पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि इन वन संपदाओं का सही तरीके से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.