विकासनगर, मई 31 -- श्री महासू देवता लखवाड़ दयाल सांस्कृतिक समिति द्वारा शनिवार से दो दिवसीय भव्य देव यात्रा का शुभारंभ किया गया। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री खजान दास एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज विद्यार्थी ने श्री महासू देवता मंदिर लखवाड़ में पूजा-अर्चना कर देव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...