लखवाड़ और व्यासी परियोजनाओं का राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण
विकासनगर, अगस्त 5 -- जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण के सदस्य प्रमोद नारायण ने बुधवार को यमुना नदी पर निर्माणाधीन 300 मेगावाट लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना तथा परिचालनाधीन 120 मेगावाट व्यासी जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों, बांध सुरक्षा व्यवस्थाओं और परियोजनाओं के सुरक्षित संचालन की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों के अनुपालन और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। लखवाड़ परियोजना के निरीक्षण के दौरान प्रमोद नारायण ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर गंभीरता से कार्य किया जाए तथा निर्माण गतिविधियों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि राज्य की ऊर्जा उत्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.