लखपुरा में भू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट
बांका, मई 20 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा थाना क्षेत्र के लखपुरा गांव में भू विवाद को लेकर मारपीट और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। एक पक्ष से महेश मांझी ने अपने चचेरे भाई प्रदीप मांझी एवं राजेश मांझी पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है।वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से राजेश मांझी की पत्नी ने महेश मांझी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन सौंपा है।घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- खीरा तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट,तीन जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.