लखपति दीदी सम्मेलन में 300 महिलाओं का सम्मान
हल्द्वानी, जुलाई 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से हल्द्वानी विधानसभा में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 300 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक राशि जैन ने की। मुख्य अतिथि विधायक मोहन बिष्ट ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने कहा कि लखपति दीदी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यहां भागीरथी स्वामी, दीपेंद्र कोश्यारी, जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरण खड़ायत, ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.