हरिद्वार, जुलाई 23 -- भाजपा महिला मोर्चा की ओर से हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कटारपुर स्थित इंद्रप्रस्थ बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने जनधन बैंक खाते, अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, उज्ज्वला गैस योजना और लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इनका उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। यह भी पढ़ें- बा...