विकासनगर, जुलाई 23 -- विधानसभा चकराता के अंतर्गत साहिया स्थित अमर मार्केट में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन में क्षेत्र की 105 स्वावलंबी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ हुआ। जौनसार-बावर की पारंपरिक परंपरा के अनुसार स्थानीय महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट का पारंपरिक परिधान डांटू पहनाकर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए रुचि भट्ट ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर न केवल अपना, बल्कि अपने परिवार का भी भरण-पोषण करने में सक्षम हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Kashipur News: काशीपुर में लखपति दीदियों को किया गया सम्मानित उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड में 6,000 से अध...