लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में लखपति दीदी प्रभा यादव की कला को सराहना मिली। उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने प्रभा दवा द्वारा निर्मित एक आकर्षक कैनवस पेंटिंग राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर को भेंट की। झांसी की रहने वाली प्रभा यादव की कला को राष्ट्रीय मंच पर सराहा गया। वह मुरली माता स्वयं सहायता समूह से संबद्ध हैं तथा बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की सक्रिय दुग्ध उत्पादक सदस्य हैं। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 से लेकर दिसंबर 25 तक बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी को 3475 लीटर दूध की आपूर्ति कर 2.16 लाख रुपये का कारोबार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.