रांची, अप्रैल 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मंत्रालय में आईआईएम कोलकाता की टीम ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष उद्यमिता से जुड़ी महिलाओं पर एक प्रेजेंटेशन दिया। ये प्रेजेंटेशन राज्य के उद्यमी महिलाओं को नवाचार के साथ व्यापार, बाजार व आय में बढ़ोतरी के साथ सफलता पर केंद्रित रहा। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि लखपति दीदी कैसे करोड़पति दीदी की श्रेणी में खड़ी हो, ये विभाग का लक्ष्य है। इसी सोच के साथ नवाचार को अपनाते हुए, उद्यमिता की बारीकियों का प्रशिक्षण महिलाओं के लिए बदलते दौर की मांग है। विभाग के सहयोग से राज्य की महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र में बहुत कुछ कर रही हैं, पर उन्हें नई तकनीक और बाजार में आवश्यकता के अनुरूप अपने उद्यम को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
महिला उद्यमिता के लिए एमओयू जेएसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.