मधुबनी, जनवरी 31 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड के शिक्षकों के प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है।बारह वर्ष की सेवा पूरी करने वाले नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों से प्रमाण पत्रों की मांग की गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम ने पत्र जारी कर बारह वर्ष की सेवा पूरी करने वाले सभी योग्य शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर समेकित कर सभी वांछित प्रमाण पत्र तीन दिनों के अन्दर बीआरसी लखनौर में जमा करने का निर्देश दिया है।ताकि प्रोन्नति मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई प्रारंभ की जा सके।सभी नियोजित शिक्षक प्रपत्र एक तथा विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक एवं प्रधान शिक्षक प्रपत्र दो में वांछित सूचनाएं प्रविष्ट करेंगे। प्रपत्र के साथ सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, दक्षता व शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.