मधुबनी, मार्च 23 -- लखनौर। लखनौर थाने के झंझारपुर-मधेपुर मुख्य पथ के निर्माणाधीन एनएच 527 ए पर लखनौर कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर(सीएचसी) के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी हो गए। जख्मी बाइक सवार युवक मधेपुर प्रखंड के भेजा थाने के डारह गांव का निवासी मो लालबाबू का पुत्र मो रियाज (26) बताया गया है। जख्मी युवक अपने घर से झंझारपुर जा रहा था। बाइक अचानक अंसतुलित हो कर सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को लखनौर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर उभरे गिट्टी रहने के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। निर्माणाधीन एनएच सड़क पर गिट्टी बिछाया गया है। लेकिन ठीक से समतल नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.