मधुबनी, मार्च 26 -- लखनौर, निप्र। लखनौर में प्रशासन एवं पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। पुलिस व प्रशासन की सक्रियता काफी बढ़ गई है।थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने लोगों से रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा शान्ति पूर्वक मनाने का अपील किया। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा अवांछित गतिविधियों की सुचना पुलिस को देने का आग्रह किया।प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।फ्लैग मार्च दैयाखड़वार, गंगापुर एवं कसियाम गांव में किया गया। बिस्फी प्रखंड में रामनवमी को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। प्रखंड के गांगी-जमुनी गांव में इस अवसर पर श्री रामजन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जाता है। इधर विधि-व्यवस्था को लेकर औंसी थाना प्रभारी आदित्य कुमार,एसआई विक्रम कुमार के ने...