मधुबनी, अप्रैल 1 -- लखनौर, निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक तथा मध्य विद्यालयों में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ बच्चों के प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों के साथ बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। मध्य विद्यालय बेहट लखनौर के प्रांगण में शैक्षणिक सत्र 2026 - 27 के लिए 'प्रवेशोत्सव' कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवनारायण सुमन, वार्ड काउंसलर सुशील मंडल एवं विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव रीतू देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर पर विद्यालय के नामांकन प्रभारी विश्वनाथ प्रसाद, वरीय शिक्षक नवीन कुमार झा, दिलीप कुमार मंडल तथा कंप्यूटर शिक्षक संजीव रंजन शिवम् उपस्थित थे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समारोह को सम्बोधि...