सहारनपुर, मार्च 16 -- लखनौती के मौहल्ला कुरैशियान में धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु करदी है। नाजिर पुत्र शफी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व नियोजित षडयन्त्र के तहत आरोपियों ने घर के बाहर बैठे उसके भतीजों माज पुत्र अशरफ उर्फ हाजी कालू व साद पुत्र हाजी इखलाक पर धारदार हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाजिर पुत्र शफी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों अनस, मुस्तकीम, नवाब, इकराम व श्मसाद की तलास शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.