हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी प्रखंड के लखनू गांव में शुक्रवार की संध्या उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सियार ने अचानक दो घरों में घुसकर तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया। हरिजन टोला और पठान मोहल्ला में हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पहली घटना हरिजन टोला में हुई, जहां सियार ने घर में घुसकर विशाल राम पिता शुकुल राम और उनकी मां पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों अपने घर पर दैनिक कार्य में व्यस्त थे, तभी अचानक सियार ने उन पर झपट्टा मार दिया। सियार ने इस घटना को अंजाम देने के बाद पठान मोहल्ला पहुंचा और वहां डबलू खान पिता अकबर खान पर हमला कर दिया। हमले में डबलू खान घायल हो गए, जिसके बाद लोगों ने शोर मचाया तभी सियार भागने लगा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में जुटे और घायलों को इलाज के लिए स...